रेलवे स्टेशन पर गैंगरेप, खून से लथपथ मिली युवती आरोपी गिरफ्तार.

  • उत्तर प्रदेश के भाटपार रानी रेलवे स्टेशन का मामला
    देवरिया समृद्धि न्यूज।
     उत्तर प्रदेश में देवरिया के भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के पास एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह युवती स्टेशन परिसर में किनारे एक बेंच पर बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिली। स्टेशन मास्टर ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का इलाज कराया और उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा है। युवती बिहार के बेतिया जिले की रहने वाली है। उसका परिवार दिल्ली में रहता है। वह अपने किसी परिचित के साथ दिल्ली जा रही थी।

बिहार के बेतिया जिले की रहने वाली युवती का परिवार दिल्ली में रहता है। युवती सोमवार को अपने किसी परिचित के साथ ट्रेन से दिल्ली जा रही थी। रास्ते में परिचित से विवाद हो गया। जिसके चलते वह रात को भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर ही उतर गई। पुलिस के मुताबिक अकेली युवती को रेलवे स्टेशन पर भटकता देख भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बेलपार निवासी दीपक और बड़कागांव निवासी रोहित ने युवती बहला-फुसलाकर अपने साथ स्टेशन के बगल स्थित ढाबे पर ले गए। जहां रात में दोनों ने उसके साथ जबरिया सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया भाटपाररानी में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के मुताबिक दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *