फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बिहार के पटना शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती को बहला-फुसलाकर लाया गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बुधवार को थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव महमदपुर कामराज में युवती ग्रामीणों को रोते हुए मिली। पूछताछ करने पर युवती ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की बात बताई, तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा भी थाने पहुंचे और युवती से पूछताछ की।
जानकारी के मुताबिक, थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव महमदपुर कामराज के पास बुधवार को एक 24 वर्षीय युवती को ग्रामीणों ने रोते हुए देखा। जब ग्रामीणों ने युवती से रोने का कारण पूछता तो उसने बताया कि वह बिहार प्रांत के पटना की रहने वाली है। मंगलवार शाम तीन युवक उसे कासगंज से बहला-फुसलाकर कर ले आए। बताया गया कि थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव सलेमपुर रतन ले गए। वहां युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और सुबह भगा दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गयी। पुलिस की एक टीम गांव सलेमपुर रतन भेजी गई। युवती पटना से कासगंज क्या करने आई थी तथा कासगंज से क्या कहकर उसे लाया गया, युवती गांव का नाम कैसे जानती है, जांच कर रही है।
बहला-फुसलाकर लायी गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने जांच की शुरु
