फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हाथ बांधकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में मऊदरवाजा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अपराध संख्या शून्य पर दर्ज रिपोर्ट की कॉपी राजस्थान भेजी जाएगी पुलिस ने पीडि़त महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है। राजस्थान के जिला झुनझुन थाना उदयपुर वाटि के ब्राह्मणों वाली ढाणी किरोरी रोड नोहरा नगर पालिका वार्ड 11 की रहने वाली पीडि़त युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है। कि मेरी शादी 2016 मे मेरे माता पिता ने राजस्थान में कर दी थी। मैं नौकरी कि तलाश में 27.10.2025 को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर थी, तो मुझे बंटू व महिला मोहरश्री मिले। मुझे नौकरी व शादी का झांसा देकर अपने साथ कासगंज ले गये 31.10.२०२५ तक सहावर गेट कासगंज एक्सिस एटीएम के पास कुलदीप जौहरी के मकान में रखा। 31 अक्टूबर की शाम को सत्यपाल पुत्र नंदराम यादव निवासी सुभानपुर अछल्दा जिला औरेया व जवाहर लाल निवासी ग्राम सलेमपुर थाना मऊदरवाजा जिला फर्रुखाबाद व जयवरन पुत्र बेचेलाल निवासी महमदपुर कामराज थाना नवाबगंज चार पहिया गाड़ी से ग्राम सलेमपुर जवाहर लाल के घर ले गये। वहां मेरे साथ मेरी मर्जी के बगैर सत्यपाल ने मेरी मांग में सिन्दूर लगा दिया और सत्यपाल व जयबरन ने जबरदस्ती हाथ बांध कर गलत काम किया। ०2.11.२०२५ को सुबह मुझे कोट मैरिज करने के लिये सत्यपाल अपने साथ ग्राम सुभानपुर जिला औरेया बाइक से लेकर गये। रिपोर्ट में पीडि़त महिला ने कहा है कि ग्राम सुभानपुर में भी मेरे साथ सत्यपाल ने गलत काम किया। 5 दिन रखने के बाद मुझे सत्यपाल, जयवरन व सत्यपाल की पत्नी जूली ने मेरे फोन व स्त्री धन को तोड़ दिया।
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
