गंगा समिति ने मेला श्रीरामनगरिया में चलाया स्वच्छता अभियान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला गंगा समिति के तत्वाधान में मेला श्री रामनगरिया में युवाओं के द्वारा प्लास्टिक मुक्त एवं गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। गंगा नदी के तट पर आयोजित हो रहे मेला श्री रामनगरिया क्षेत्र में युवाओं के द्वारा भ्रमण करके प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत मेला क्षेत्र में दुकानदारों को प्लास्टिक पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। प्रतिवर्ष मेला श्री रामनगरिया के समय दुकानदारों, कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं एवं मेला क्षेत्र में भ्रमण करने वाले लोगों के द्वारा भारी मात्रा में प्लास्टिक पॉलीथिन छोड़ दी जाती है, जिसके द्वारा पॉलीथिन हवा में उडक़र गंगा नदी में पहुंचती है, जिसको रोकने के लिए जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल ने युवाओं के साथ मिलकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग 8 किलो पॉलीथिन एकत्रित की गई। जगह-जगह दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने एवं इधर-उधर पॉलीथिन फेंकने के लिए रोका गया। कई दुकानदारों को पॉलीथिन में समान देते हुए भी रोका गया। आने जाने वाले लोगों को भी जागरूक किया गया कि वह किसी भी सूरत में पॉलीथिन का प्रयोग ना करें एवं मेला क्षेत्र एवं गंगा के तट को साफ सुथरा रखें। इसके अतिरिक्त गंगा तट पर फैली पॉलीथिन, खंडित मूर्ति एवं अपशिष्ट सामग्री एकत्रित करके उसका निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन प्रत्येक दिशा में सभी के लिए नुकसानदायक है, वह चाहे व्यक्ति होए जानवर हो, हमारी गंगा नदी या हमारा पर्यावरण यदि पॉलीथिन कहीं भी जाएगी तो वह नुकसान पहुंचाएगी। इस अभियान ने अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। कुछ दुकानदारों के द्वारा मेला क्षेत्र में ही गंदगी फैलाई जा रही थी। जिसको दुकानदार से ही तत्काल साफ कराया गया। इस अवसर पर गंगा योद्धा हिमांशु, सुमित कुमार, विकास कुमार, मीना कटियार, वैष्णवी, रचना, पायल, आयुष, विशाल एवं अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *