भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर गंगा समिति ने किया वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मां गंगा सेवा समिति द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत एवं हरियाली अमावस के पावन अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने पांचाल घाट पहुंचकर दो वट वृक्ष का रोपण किया। समिति ने सभी से आवाह्न किया कि हरियाली महोत्सव के अन्तर्गत सावन माह में पौधे अवश्य लगाये और उनका संरक्षण करें। जिससे पुण्य मिलता है। भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर कृपा बरसाते है। सभी ने भगवान भोलेनाथ का पांचाल घाट पर जलाभिषेक कर बेल पत्र व फल, दूध आदि चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की और आने जाने वाले भक्तों और राहगीरों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। देर शाम गंगा आरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह, किशन बाथम, सर्वेश मिश्रा, नीतू मिश्रा, आलोक चतुर्वेदी, सिरमीत कटियार, हरिओम बाथम, राजेंद्र बाथम, आशीष मिश्रा, अनुज प्रताप सिंह, राजीव वर्मा, पवन मिश्रा, देव चतुर्वेदी, माव्य कटियार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *