गंगा एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद व बुंदेलखंड से भी जोड़ा जायेगा-मुख्यमंत्री

288.3 करोड़ की 192 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास/लोकार्पण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर के बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन कालेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही गंगा एक्सप्रेस-वे से फर्रुखाबाद को जोडऩे की बात कही। उन्होंने 288.3 करोड़ की 192 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने छात्रों को मोबाइल वितरित किये।
मुख्यमंत्री योगी नें कहा कि देश में पहला जनपद फर्रुखाबाद वह जिला है जिसमे एग्री स्टैक किसान योजना सबसे पहले लागू की गयी। जिसके माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड से 10 मिनट के भीतर ऋण मंजूर होगा। डिजिटल केसीसी की सुविधा किसानों को मिलेगी। यहाँ की सफलता के बाद पूरे देश में यह योजना लागू होगी। संकिसा धाम का सुन्दरीकरण हो रहा है संकिसा धाम दिव्य धाम के रूप में प्रस्तुत होगा। नीव करोरी धाम भी सुन्दरीकरण की कार्य योजना प्रस्तुत करनें को कहा। नमामि गंगे का कार्य प्रयागराज कुंभ के पूर्व पूर्ण होगा। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे को जनपद से जोडऩे के बारे में कहा कि इसके लिए किसी के पास जानेकी जररूत नहीं है। गंगा एक्सप्रेस-वे को बुंदेलखंड एक्सप्रेस से भी जोड़ा जायेगा। कानून व्यवस्था की जब चर्चा होती है तो पूरे देश में यूपी की कानून व्यवस्था की चर्चा होती है। फर्रुखाबाद आनें वाले समय में कानपुर की तर्ज पर एक आधुनिक जनपद बनने को तेजी से अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि यूपी कानून व्यवस्था के मामले में नहीं, बल्कि अन्य मामलों में भी बेहतर व्यवस्था करने वाला प्रदेश बना। यूपी में जाति और मतों की चर्चा होती है। विकास, किसान, युवा, महिलाओं, आस्था व धार्मों की चर्चा नहीं होती थी। आज विकास की योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है। 56 लाख गरीबों को छत दी, 3 करोड़ शौचालय गरीब के घर में बने। 5 लाख का बीमा कवर आयुष्मान की सुविधा 5 करोड़ को मिली और 5 करोड़ को और देने का कार्य शुरू है। इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कार्यक्रम में फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद में विकास और विरासत का संरक्षण है

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार फैमली आईडी कार्ड बनाने जा रही है। जिसके माध्यम से राशन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा, शौचालय, आवास, पेंशन, रोजगार फैमली आईडी कार्ड की सुविधा मिलेगी। कोई सोचता था कि यूपी में 40 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव और उसके पहले चरण में 10.50 करोड़ के प्रस्ताव का शिलांयास फरवरी माह में पीएम मोदी ने किया। जिससे 35 लाख युवों को नौकरी मिलेगी। यूपी का नौजवान नौकरी करनें बाहर नहीं जायेगा। बाहर के लोगों को नौकरी के लिए फर्रुखाबाद आना होगा। फर्रुखाबाद में विकास और विरासत का संरक्षण है। आज नई अयोध्या देखी होगी। जब गलत लोग की सरकार आती है तो राम भक्तों पर गोली चलाती है। जब अच्छी सरकार आती तो राम मन्दिर के दर्शन कराती है। हमने बदलते हुए भारत को देखा है। 2014 के पहले दुनिया में भारत का सम्मान नहीं था। योजनाओं ंका लाभ चेहरा देखकर दिया जाता था। गरीब को योजना का लाभ नहीं मिलता था। 2017 से पहले यूपी बीमारू था लेकिन यूपी नम्बर एक की अर्थव्यवस्था बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *