गंगा मइया स्वच्छता समिति द्वारा दीपदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा पाञ्चाल घाट (निकट दुर्वाषा ऋषि आश्रम) गंगा तट पर प्रति रविवार को संपन्न होने वाले भगवान पार्थिवेश्वरनाथ पूजन, गंगा पूजन, गंगा दीपदान कार्यक्रम का आज 495वां आयोजन समिति के संस्थापक/अध्यक्ष सत्यव्रत पाण्डेय के आचार्यत्व में संपन्न हुआसमिति के सदस्यों ने गंगा की धार से रेत निकाल कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ लिंग का निर्माण कर दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, पंचामृत से अभिषेक कर गंगा मइया का अभिषेक कर दीपदान आरती की। समिति के सदस्य रूपेश गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा के संयोजन में सभी सदस्य सन्दीप पाण्डेय गोलू, हिमांशु गुप्ता, गोपाल कृष्ण मिश्रा, बबिता पाठक, अनूप त्रिवेदी, आकाश दुबे, गुल्ची बाजपेई, रामशंकर गुप्ता, राजेश मिश्रा सहित भारी संख्या में उपास्थि श्रद्धालुओं ने भगवान पार्थिवेश्वर नाथ मइया गंगा को प्रसन्न कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। सत्यव्रत पाण्डेय ने बताया भगवान पार्थिवेश्वर नाथ के पूजन से हजारों गुना पुण्य लाभ मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *