घाटों की साफ-सफाई व सुरक्षा के लिए प्रशासन से गार्ड तैनात करने की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मां गंगा सेवा समिति ने पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम से बंधा घाट तक भ्रमण किया। घाटों पर फैली हुई गंदगी और अव्यवस्था को देखकर अपने अथक प्रयास और बार-बार अनुरोध के बाद भी प्रशासन सक्रिय नहीं है। समिति के सदस्यों ने सरकार से मांग की कि अगर मां गंगा के लिए समर्पित संस्था अपना काम ठीक से नहीं कर पा रही है तो इसका प्रबंधन किसी अन्य उचित हाथों में पहुंचना चाहिए। समिति के सदस्यों ने दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत से भी मुलाकात की और बताया गया कि इस संबंध में महात्माओं के अंदर भी भारी आक्रोश है। प्रशासन को चाहिए कि घाटों पर कुछ वर्दीधारी गार्ड नियुक्त करें और घाटों पर कचरा फैलाने वाले तत्वों पर नकेल कसें। साथ ही गंगा तट पर समिति के लोगों ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
घाटों की दुर्दशा देखकर गंगा सेवा समिति ने जतायी नाराजगी
