नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पांडाल से लेकर घरों पर गणपति पूजा अर्चना के साथ विराजमान किये गये। गणपति का लोगों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया।
कस्बा नवाबगंज में जगह-जगह पांडाल लगाकर गणपति की मूर्तियों को विराजमान किया गया। इसके बाद विधि विधान से हवन पूजन व पूजा अर्चना की गयी। कई लोगों ने छोटी मूर्ति लेकर अपने घरों पर गणपति को विराजमान किया तथा पूजा अर्चना की। नवाबगंज के थाने के सामने हनुमान मंदिर पर कमेटी के लोगों के द्वारा गणपति महाराज विराजमान किए गए। वहीं चिकन वाली गली में भी कमेटी के लोगों ने गणपति को विराजमान किया। कस्बा नवाबगंज चौराहे पर विनोद गुप्ता के प्रांगण में बने मंदिर पर गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। वहीं विनोद गुप्ता, योगेंद्र सिंह, सुदेश राठौर, डॉक्टर विनय सक्सेना, विजय प्रताप सिंह, अमित प्रताप सिंह, जय प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार आदि लोगों ने स्वागत कर गणपति महाराज को विराजमान किया। मंझना रोड पर ब्रह्मदेव आश्रम के निकट कमेटी के संस्थापक अरविंद राठौड़ ने अपनी पूरी कमेटी के साथ गणपति महाराज को विराजमान किया। वहीं कमेटी में दुष्यंत कश्यप, संजीव कश्यप, दिनेश कुमार शाक्य, गुड्डू सक्सेना, अरविंद राठौड़, कृष्णपाल सिंह, लंबे तिवारी आदि लोगों ने धूमधाम से गणपति बप्पा को विराजमान किया तथा पूजा अर्चना की। शाम के समय सभी पांडालों में आरती की गयी तथा भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
गणपति के आगमन पर गाजे बाजे के साथ हुआ स्वागत
