समृद्धि न्यूज। महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित मेलोडी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड नामक एक दवा कंपनी में गैस रिसाव होने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। यह घटना तारापुर एमआईडीसी में हुई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को बोईसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर तारापुर एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित मेलोडी (मेडली) फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड कंपनी में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। कंपनी के प्लांट नंबर एफ-13 में दवा निर्माण प्रक्रिया के दौरान नाइट्रोजन गैस का रिसाव होने से छह कर्मी चपेट में आ गए। इस हादसे में चार कर्मियों की दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। घायलों को पास के शिंदे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों में
कमलेश यादव
कल्पेश राऊत
धीरज पवार
बंगली ठाकुर शामिल है।
वहीं रोहन शिंदे और निलेश अडाले की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बोईसर के पुलिस उपविभागीय अधिकारी विकास नाईक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
