गीता भक्ति ज्ञान के साथ-साथ मोक्ष, कल्याण का संदेश देती है

मानव श्रृंखला बनाकर छात्र-छात्राओं ने गीता जयंती का दिया संदेश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गीता संदेश हेतु जनपद के विद्यालयों में मानव श्रृंखला निर्माण के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भगवत गीता जयंती आयोजन समिति द्वारा विभिन्न विद्यालयों में गीता जयंती के उपलक्ष्य में मानव श्रृंखला आयोजित की गई। गीता के कुल अध्यायो के भक्ति ज्ञान, कर्म योग के रुप में मोक्ष कल्याण का संदेश दिया गया। कन्हैया लाल रामशरन रस्तोगी इंटर कालेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद के नेतृत्व में गीता जयंती के उपलक्ष्य में मानव श्रृंखला निर्माण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी में डा0 यशवंत सिंह राठौर, गजेंद्र सिंह चौहान, रमेश कुमार ने गीता के कुल अध्यायों पर प्रकाश डाला। उप प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ने अपनी गीता के संबंध में छात्रों को विभिन्न जानकारियां दी। बच्चों ने मानव श्रृंखला में बढ़-चढक़र भाग लिया। इस मौके पर ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, हिमांशु शुक्ला, रामराज, शरद सोमवंशी, किरण वर्मा, पारुल, महाराज सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में गीता जयंती पर मानव श्रृंखला बनायी गई और जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने विचार व्यक्त किये। रुपेश गुप्ता ने कहा कि गीता का अध्ययन करने की आवश्यकता है। गीता में बताये हुए मार्ग पर चलने से मानव जीवन की कठिनाइयंा कम होत है। डीआईओएस ने कहा कि गीता पवित्र ग्रंथ हजारों वर्ष पूर्व लिखा गया है। गीता ग्रंथ पढक़र हमारे देश के चरित्रवान महान ऋषियों ने पूरे संसार को नई दिशा दी। हमें चरित्रवान बनने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने घर-घर गीता का संदेश पहुंचाने का आवाह्न किया। इस दौरान डा0 संदीप चतुर्वेदी, डा0 विनीत चौहान, रिचा तिवारी, सतेन्द्र सिंह, शैलजा कुमारी, सरिता त्रिवेदी, गुलशन जहां आदि लोग मौजूद रहे। जितेन्द्र सिंह द्वारा छात्राओं को गीता की पुस्तकें भेंट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *