एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीजीआईसी फतेहगढ़ का रहा दबदबा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य कै0 बलविन्दर सिंह, सह संयोजक सत्यप्रकाश वर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग किया और विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार बांटे। सीनियर वर्ग में जीजीआईसी फतेहगढ़ की कु0 लवी राठौर ने ८०० मी0, १५०० मी व ५ हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया। जूनियर वर्ग में जीजीआईसी फतेहगढ़ की कु0 रमा ने १०० मी0, २०० मी0, ४०० मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया। जूनियर वर्ग में जीजीआईसी फतेहगढ़ कु0 अंशी ने ८०० मी0, १५०० मी0 व ३ हजार मीटर में प्रथम स्थान पाकर विजेता बनी। जूनियर वर्ग आरपी इंटर कालेज के अंकित ने ८००, १५०० मीटर, ३०० मीटर दौड़ में विजेता बने। सब जूनियर में जीजीआईसी फतेहगढ़ की कु0 नैन्सी ४००मी, ६००मी0 व ऊंची कूद में विजेता बनी। सब जूनियर में जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज के अनुराग १०० मी0, २०० मी, ४०० मीटर दौड़ में विजेता बने। सीनियर बालिका वर्ग जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज की संजना ट्रियल जम्प, डिस्कास थ्रो, हैमर थ्रो में विजेता बनी। जनता इंटर कालेज जूनियर बालिका वर्ग की विसन देवी चक्का फेंक, गोला फेंक व हैमर थ्रो में विजेता बनी। आरपी इंटर कालेज के सुनील ८००, ४००, २०० मीटर में विजेता बने। सांस्कृतिक कार्यक्रम शिखा, मान्यता, स्नेहा गुप्ता, वर्षा, नैना, सुरभि, तनू ने प्रस्तुत किये। निर्णायक मण्डल की भूमिका पीटीआई सुब्रत शाक्य, सतेन्द्र सिंह, राहुल यादव, सुनील कुमार पाल, केशव कुमार गंगवार व रजनीश शिवा ने निभाई। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर के अंशुल दुबे ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कन्हैया व दिव्यांशु ने भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागी छात्रों को मैडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या डा0 संगीता यादव ने विजयी छात्रों को बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत, गिरिजा शंकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *