विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जीजीआईसी फतेहगढ़ रहा प्रथम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सांस्कृतिक पांडाल में विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के लगभग सभी इंटर कालेजों ने प्रतिभाग किया। जिसका संचालन पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज कनकापुर के रसायन विज्ञान प्रवक्ता कुमार देवव्रत तिवारी एवं महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज, फतेहगढ़ की नोडल शिक्षिका निर्मला सिंह ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़, द्वितीय स्थान पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज कनकापुर एवं तृतीय स्थान राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद छात्र/छात्राओं का रहा। इस अवसर पर जिला विज्ञान समन्वयक दीपिका राजपूत, अल्पना द्विवेदी एवं अनिल वर्मा के द्वारा पुरस्कार देकर विजेता छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *