जीजीआईसी की प्रधानाचार्या ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षा से संबंधित दी जानकारी

परीक्षा से पूर्व सभी को उत्तीर्ण होने का दिया आशीर्वाद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा दस और बारह की छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने छात्राओं का तिलक और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने से पूर्व ध्यान देने वाली बातें बतायी गई। परीक्षा को उत्साह और उमंग के साथ दें। अभी तक की गई तैयारियों का मूल्यांकन परीक्षा के माध्यम से होगा, अत: तनाव ना लें सभी को आगे भी अवसर मिलेंगे, आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों, परीक्षा को जीवन मरण का प्रश्न ना बनाएँ, कठिन परिश्रम करें, लक्ष्य को प्राप्त करें। प्रवक्ता रिचा तिवारी ने छात्राओं को आशीर्वचन दिया। सम्मान स्वरूप परीक्षा हेतु बोर्ड परीक्षार्थियों को स्टेशनरी प्रदान की गई। शिक्षिका ज्योति आरती यादव, नीलम कश्यप ने व्यवस्था की सभी छात्राओं को प्रवेश पत्र वितरण भी किया। बोर्ड परीक्षा का प्रारंभ 24 फरवरी से 12 मार्च तक रहेगा। सर्वेश शाक्य, सरिता त्रिवेदी, शिल्पी, शैलजा मौर्य, अर्चना गुप्ता, निर्मला सिंह, मिनाक्षी, अल्पना, सरिता बाजपेई, गुलशन जहां, बविता इत्यादि उपस्थित रहीं। विद्यालय से हाई स्कूल के 310 एवं इंटर के 372 छात्राएँ बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *