धूमधाम से विदा किये गये घुमना नरेश गणपत्ति महाराज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वाणी विनायक संस्था के तत्वाधान में घुमना नरेश गणपत्ति महाराज का तृतीय विसर्जन यात्रा हवन पूजन के बाद गाजे बाजे के साथ निकाली गई। विसर्जन यात्रा राधा गोपाल मंदिर घुमना से शुरु होकर लालगेट होते हुए पांचाल घाट पहुंची। जगह-जहग भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्तिमय गीतों पर झूमते गाते हुए गणपत्ति महाराज को विदा किया। सुबह से ही पाण्डाल में हवन पूजन का आयोजन पंडित राकेश मिश्रा द्वारा सम्पन्न हुआ। रास्ते में भक्तों ने जगह-जगह प्रसाद वितरित करते हुए गणेश प्रतिमा को पांचाल घाट पर भू-विसर्जित किया। इस मौके पर राजगौरव पाण्डेय, अमित सक्सेना, अर्चना पाण्डेय, सरिता पाण्डेय, संध्या पाण्डेय, शशि पाण्डेय, यश पाण्डेय, राजदीपक पाण्डेय, रितुल वर्मा, रामजी राजपूत, नेहा सक्सेना, शैली दिवाकर, सत्या, अनूप शर्मा, राकेश शुक्ला, शैलेन्द्र, दिलीप कश्यप मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *