वाणी विनायक संस्था द्वारा घुमना नरेश की हवन पूजन के साथ हुई स्थापना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वाणी विनायक संस्था की ओर से चतुर्थ गणेश महोत्सव का आयोजन घुमना स्थित राधा गोपाल मंदिर में हवन पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। संस्था प्रमुख राजगौरव पाण्डेय व संध्या पाण्डेय कार्यक्रम के मुख्य यजमान रहे। राजगौरव पाण्डेय ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी घुमना नरेश का आगमन मंदिर प्रांगण में हो चुका है। कार्यक्रम 9 दिन तक चलेगा। 7 सितम्बर से 15 सितम्बर तक गणेश भगवान की पूजा अर्चना आरती होगी। गणेश परिचर्चा पर काव्य गोष्ठी का आयोजन भी होगा। नक्श थिएटर के निदेश अमित सक्सेना ने बताया कि गणपति पर नाट्य मंच भी होगा। जिसमें विशेष रुप से छोटे बच्चों को अध्यात्मिक, समाजिक संदेश प्राप्त होगा। संध्या पाण्डेय ने बताया कि महिला मण्डली के द्वारा प्रतिदिन भजन कीर्तन किया जायेगा। इस मौके पर भानू प्रकाश गुप्ता, देव पटेल, राज दीपक पाण्डेय, सरिता पाण्डेय, रामशंकर अवस्थी, जगदीश नारायन मिश्रा, अरुण कुमार, अंकित गुप्ता, रितुल, विशाल, धीरज, अनूप शर्मा, सत्या, मिष्टी, रामजी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *