शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। उक्त कहावत उस समय चरितार्थ हो गई जब बिजली के खुले पड़े तारों की चपेट में आने से बकरी चिपक गई और बकरी को बचाने गई किशोरी भी करंट का शिकार हो गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों के सहारे किशोरी तथा बकरी की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव रजलामई निवासी बबलू सक्सेना की 12 वर्षीय पुत्री खुशबू गुरुवार की सुबह मंदिर के निकट जानवरों को चरा रही थी। यहीं पर टूटी पड़ी एलटी लाइन के तार जिसमें जानवर चिपक गए। जानवरों की चीख सुन खुशबू ने दौडक़र लाठी-डंडों के सहारे बचाने और छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान खुशबू भी करंट का शिकार हो गई। जब मुहल्ले के लोगों ने यह नजारा देखा, तो सनसनी फैल गई। लोगों ने हिम्मत का परिचय देकर लाठी-डंडों के सहारे जैसे तैसे बालिका तथा बकरी को बचाया। बताते हैं करंट के कारण बालिका बेहोश थी। जिसे मुहल्ले के लोगों ने होश में लाने की कोशिश की। बाद में परिजनों ने यही के एक चिकित्सक को दिखाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को घर भेज दिया गया। बताते हैं गांव में एलटी विद्युत लाइनों के स्थान पर बंच केबिल लगाई गई थी। वहीं दो तार जो टूटे पड़े थे को एक तरफ बांध दिया गया था, लेकिन अचानक रिमझिम बरसात होने के कारण तारों में करंट आ गया।
