संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव कमरे के अंदर दुपट्टे से कुंडे में लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरान निवासी 19 वर्षीय रानी ठाकुर पुत्री दुर्विजय सिंह का शव घर के अंदर कमरें में छत के कुंडे में दुपट्टे से लटका मिला। यह देख परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गये। घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार वह तनाव में रहती थी। जिसके चलते उसने कक्षा ५ के बाद आगे की पढ़ाई नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *