
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाढ़ के पानी में डूबकर बालिका की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव मातादीन की मड़ैया निवासी वीरपाल की 10 वर्षीय पुत्री राधिका शौच करने के लिए खेतों में गयी थी। शौच करते समय वह बाढ़ के पानी में डूब गयी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्रा के शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे।
