पानी से भरे गड्ढे में डूबकर बालिका की मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। पानी भरे गड्ढे में डूबकर बालिका की मौत हो गयी। स्वजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी अजय की दो वर्षीय पुत्री लाडो शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। लाडो खेलते समय घर के बाहर लगे नल के पास बने गड्ढे में भरे गंदे पानी में डूब गयी। साथ में खेल रहे बच्चों ने घर जाकर लाडो के डूबने की सूचना दी। स्वजनों ने आनन फानन में बच्ची को गड्ढे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्वजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। बालिका की मौत पर स्वजन बिलखने लगे। मृतका की मां पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतका तीन बहिनों गोल्डी, सुभि में सबसे छोटी थी। थाना प्रभारी दिलीप कुमार कंचन ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *