फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालिका की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार वंशिका पुत्री सतेन्द्र आयु करीब ९ वर्ष निवासी बांसमई थाना नवाबगंज कक्षा 3 की छात्रा थी। वह कल शाम ५ बजे अपने घर के सामने खड़ी थी, तभी सामने से तेज रफ्तार मोटर साइकिल ने वंशिका के टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गयी। जिसे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां अलका व एक भाई देव व २ बहनें रजनी व उन्नति हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता खेती करते हैं।
बाइक की टक्कर से बालिका की मौत
