कायमगंज, समृद्धि न्यूज। खेत के चारों तरफ लगे तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना कायमगंज के ग्राम नगला भूड़, मजरा जिराऊ थाना कोतवाली कायमगंज निवासी मदनलाल बहेलिया की ०५ वर्षीय पुत्री संध्या खेलते-खेलते खेतों की ओर पहुंच गयी। गांव के दिवारी पुत्र रुपराम तथा डिप्टी पुत्र रामप्रसाद ने अपने खेतों की फसल की रक्षा के लिए चारों तरफ तार लगा रहे हैं। उसमें करंट प्रवाहित कर दिया। किसी तरह बच्ची का पैर तार पर पड़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अपनी पुत्री का जिम्मेदार दिवारी व डिप्टी को माना है। घटना की सूचना पाकर कस्बा चौकी इंचार्ज विद्यासागर तिवारी, उप निरीक्षक नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि मदन बहेलिया की भतीजी खुश्बू पुत्री सोनेलाल की शादी एक दो दिन में होने वाली है। जिसकी तैयारियां घर पर चल रही थीं। अचानक घटी घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।
खेत में लगे करंट की चपेट में आने से बालिका की मौत
