राजेपुर, समृद्धि न्यूज। माँ से हुए मामली विवाद के चलते युवती ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगडऩे पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कमालुद्दीनपुर निवासी 25 वर्षीय अंजली पुत्री महेंद्र का दाल बनाने को लेकर माँ आशा देवी से शनिवार को विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्से में अंजली ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं उपचार कर रहे डॉ0 प्रमित राजपूत ने बताया कि युवती ने जहरीला पदार्थ पी लिया था। उसका इलाज चल रहा है। अब युवती की हालत खतरे से बाहर है।
माँ से विवाद में युवती नें पिया जहर
