गृह कलह से तंग युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, उपचार के दौरान मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। गृहकलह से तंग युवती ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे कस्बे के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में दिखाया गया। जहां चिकित्सकों के इन्कार करने पर परिजन कायमगंज ले गये। जहां से भी निराशा हाथ लगने पर परिजन फर्रुखाबाद लेकर जा रहे थे, लेकिन युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिलकिया निवासी स्वर्गीय वेदपाल की 17 वर्षीय पुत्री रानी द्वारा गृकलह के चलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उधर हालत बिगड़ती देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में गम्भीर अवस्था में युवती को कस्बे के प्राइवेट नर्सिंग में दिखाया गया। जहां चिकित्सकों के इन्कार करने पर कायमगंज ले जाया गया। वहां भी इंकार किए जाने पर परिजन फर्रुखाबाद ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताते हैं परिजन जीवन की आस में शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद में एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। घटना की सूचना शमशाबाद पुलिस को दी गई। जिस पर चौकी इंचार्ज फैजबाग जितेंद्र कुमार अपने हमराह पुलिसकर्मियो के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया सूचना पर शव को कब्जे में लिया गया। पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *