छत से गिरकर घायल बालिका की उपचार के दौरान मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। छत से गिरकर घायल किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झील इन्द्रा नगर निवासी आशाराम सक्सेना परिवार के साथ रहता है। बीते दिन आशाराम की बेटी संध्या उम्र 7 वर्ष अपने मकान की पहली मंजिल की छत पर खेल रही थी, तभी उसका पैर फिसला और वह लगभग 12 फिट ऊँचाई से नीचे सडक़ पर गिर गई।

परिजन लहूलुहान हालत में उसे तुरन्त नगर के सीएचसी में लेकर पहुँचे। जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर संध्या को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिंजन उसे प्राइवेट हॉस्पीटल लेकर पहुँचे। जहाँ से उसे कानपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही मृतका की माँ रिंकी सहित बच्चे सुनैना, जान्हवी, यश, प्यूब का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतका की माँ ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा थी। सध्या पाँच भाई बहनों मे सबसे बड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *