
परिजन बोले पेपर होने की बजह से परेशान थी, निकल आयी थी रात्रि में
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर कड़ाहर मार्ग पर सडक़ के किनारे खून से लथपथ इंटरमीडिएट की छात्रा पड़ी मिली। वहां से निकल रहे ग्रामीण ने छात्रा को खून से लथपथ पड़ा देख पांचाल घाट पुलिस चौकी पहुंचाया। पुलिस ने छात्रा को डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के पास से मिले कागजात से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि छात्रा का आज दोपहर २ बजे इंटरमीडिएट का पेपर है। जिससे वह परेशान होकर रात्रि करीब ३ बजे घर से बिना बताये निकल आयी है। छात्रा फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी है। परिजन बिना कुछ कार्यवाही किये ही छात्रा को लेकर चले गये।
