कस्तूरबा गांधी विद्यालय शाहाबाद में छात्राएं बीमार,जिम्मेदारों को खबर तक नहीं

बीईओ बोले परिजनों को बुलाकर वार्डन घर भिजवा दें,

हरदोई,समृद्धि न्यूज। कस्तूरबा गांधी विद्यालय शाहाबाद में कई दिन से बीमार छात्रों को समुचित इलाज नहीं,केजीबी की वार्डन बच्चियों को लेकर सीएचसी पहुंची,कैमरे के सामने आते ही वह हड़बड़ा गई,दोनों बच्चियों को बहुत तेज खांसी आ रही थी,दोनों बच्चियां बुरी तरह खांस रही थी,सीएचसी पहुंची छात्राओं का डॉक्टर जीशान द्वारा परीक्षण किया गया,आवश्यक दवाई भी दी गई,खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।मीडिया के द्वारा जानकारी मिलने पर उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय के वार्डन को फोन कर पूछा तो बताया गया कि दो छात्राएं तीन दिन से बीमार है,उनकी दवाई ली जा रही है,खंड शिक्षा अधिकारी लड़कियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें घर भेजने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *