
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज दयाल के नेतृत्व में सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने स्वच्छता दिवस के उपलब्ध में शपथ ली तथा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारम्भ किया। इसी क्रम में 2 से 8 सितम्बर तक स्वच्छता जागरूकता दिवस, सामुदायिक आउटरीच दिवस, ग्रीन स्कूल ड्राइव दिवस, स्वच्छता सहभागिता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्राओं व शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। सामुदायिक आउटरीच दिवस के दिन प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज दयाल एवं स0अ0 निधि सिंह ने छात्राओं को विद्यालय के बाहर ले जाकर लोगों से मिलकर स्वच्छता के विषय में जानकारी दी तथा उसका महत्व बताया। 2 से 5 सितम्बर एवं 6 से 7 सितम्बर की गतिविधियां प्रियंका मैसी, कुमुदिनी वर्मा, ममता यादव, शाजिया, निशा एवं श्रेष्ठा के द्वारा सम्पादित करवाई गईं। सभी छात्राओं ने बड़ी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज दयाल ने बताया की स्वच्छता हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। यदि हम साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते तो इसका प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ पर भी पड़ता है। जिसके कारण हमारी कार्य करने की क्षमता भी क्षीर्ण होती है। अत: हम सभी को सफाई का ध्यान रखना है तथा समाज में इस सन्देश का प्रचार-प्रसार करते रहना है
