
*अष्टमी के पर्व पर मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की हुई आराधना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा अष्टमी के पर्व पर आवास विकास लोहिया पुरम स्थित कृष्णा देवी बालिका पी0जी0 कालेज की छात्राओं ने थाल सजाकर मां के नौ स्वरुपों की पूजा अर्चना की। पिछले सप्ताह भर से नव दुर्गा पर्व चल रहा है। सभी जगह मां के पूजन की धूम चल रही है। दुर्गा अष्टमी के मौके पर जहां एक ओर मंदिरों में विशेष पूजन हवन आदि हुए। वहीं केडी बालिका पीजी कालेज की छात्राओं ने शानदार थाल सज्जा की तो विद्यालय का वातावरण धार्मिक हो गया। थाल में आरती सजाकर छात्राओं ने पूजा अर्चना की और देवी की आरती उतारी। भगवती दुर्गा शक्ति स्वरुपा मां है। बेटियों ने मां से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की। कार्यक्रम में प्रिंसी गुप्ता, सोनल वर्मा, अर्चिता मिश्रा, मनीसा तिवारी, दीक्षा सक्सेना, आस्था श्रीवास्तव, शिवानी, काजल दीक्षित, रौनक समेत विद्यालय की अन्य छात्राओं ने भागीदारी की। प्राचार्या डा0 प्रज्ञा दीक्षित ने देवी के नौ स्वरुपों के बारे में छात्राओं को बताया और अध्यात्म से जुडऩे के फायदे बताये। विभागाध्यक्ष डा0 शिल्पी वर्मा, मिथलेश यादव समेत सभी शिक्षिकाओं व छात्राओं ने मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।