फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल हाथीखाना फतेहगढ़ में जूनियर क्लास की छात्राओं का गृह विभाग विषय की प्रयोगशालाएं अध्यापिकाओं द्वारा आयोजित कराई गई। जिसमें क्लास जूनियर क्लास की अनावीया, साजिया, मिन्नत, अवशां, अलकमह, शना, फरहत, इफ्त, राशिदा, जैनव, जैहरा, फाकिया, जुबैरिया, आलिया, आयशा सभी छात्राओं ने अलग-अलग पकवानों को बनाकर प्रयोगशालाओं में ज्यादा ज्यादा नम्बर हासिल करने की कोशिश की। जिसमें सभी छात्राओं ने अच्छे पकवानों को बनाकर प्रबंधक और अध्यापकों के सामने पेश किए। इस मौके पर इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक सैय्यद रिज़वान अली ने सभी बच्चों की हौसला अफजाई की और सभी अध्यापकों की तारीफ की। इस मौके पर खुर्शीद आलम, तौसीफ़ अली, फैसल अली, बिलाल अहमद मौजूद रहे।

