छात्राओं ने सैन्य अधिकारियों को राखी बांध देश की रक्षा का लिया वचन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रक्षाबंधन के अवसर पर सेंट पॉल्स ब्राइटन अकेडमी की छात्रों द्वारा रक्षाबंधन का त्योहार हमारे देश के सैन्य अधिकारियों तथा वीर सैनिकों के साथ मनाया गया। विद्यालय में राखी बनाओं प्रतियोगिता में चयनित राखियों को वीर सैनिकों की कलाइयों पर बांधकर विद्यालय की छात्रों द्वारा देश की रक्षा का वचन सैन्य अधिकारियों तथा सनिकों से लिया। अधिकारियों तथा सैनिकों द्वारा छात्रों को उपहार स्वरूप चॉकलेट्स आदि अन्य उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर राजपूत रेजीमेंट के सैन्य अधिकारी, जवान, शिक्षकगण, विद्यालय की छात्राएं अरीबा, जाह्नवी, प्रिया पाल तथा अवंतिका आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *