युवती तमंचे से गोली मारकर की खुदकुशी

मौके से तमंचा बरामद, पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा
खुटार, शाहजहांपुर (समृद्धि न्यूज)। कस्बा के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी एक युवती ने बीमारी से परेशान हो कर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 315 बोर तमंचा मौके से बरामद किया और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता रामलड़ैते ने बताया कि उसकी पुत्री वर्षा 20 वर्ष करीब 9 वर्ष से बीमारी से ग्रस्त थी। उसके पेट में इंफेक्शन था। उसे लगातार खून की उल्टियां हो रही थी। जिससे वह काफी परेशान रहती थी। जिसका लखनऊ के मेडिकल कालेज से इलाज चल रहा था। रविवार रात वर्षा खाना खाने के बाद प्रतिदिन की तरह कमरे में सो गए। रात करीब 11 बजे गोली चलने की आवाज से परिजनों की नींद खुल गई। सभी ने उठकर देखा तो वर्षा खून से लथपथ जीना पर पड़ी थी। वर्षा की हालत देखकर घर में चीत्कार मच गई। आनन फानन में परिजन वर्षा को सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद रामलड़ैते ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वर्षा की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक आर के रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नही लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *