झूला झूल रही बालिका के गले में रस्सी का फंदा कसने से मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। घर के बाहर झूला झूल रही बालिका के गले में रस्सी का फंदा कसने से मौत हो गयी। स्वजन उसे सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर घर चले गए।
जानकारी के अनुसार कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खास निवासी शैलेश की 6 वर्षीय पुत्री शिवांगी सोमवार दोपहर घर के बाहर पेड़ पर पड़े झूले पर बच्चों के साथ झूल रही थी। संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक घूमती हुयी रस्सी का फंदा शिवानी के गले में कस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गयी। स्वजन आनन-फानन में बालिका को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत पर स्वजन बिलखने लगे। मृतका के पिता की एक वर्ष पूर्व व बड़े भाई प्रशान्त की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मृतका चार भाई बहिनों सीमा, शिवानी, ब्रजमोहन में सबसे छोटी थी। मृतका की मां राजवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्वजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया मामले की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *