रिश्तेदार के यहां किराये पर रहती थी मृतका सूत्रों की माने मामला प्रेम-प्रसंग का है
सीओ व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर की जांच पड़ताल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध अवस्था में किशोरी का शव छत के कुंडे में लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं सूचना पर सीओ सिटी व फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवाया। सूत्रों की माने तो मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ के ग्राम लडेता निवासी १९ वर्षीय शिवानी पुत्री बाल गोविन्द अपने रिश्तेदार अहिलकार पुत्र गंगाराम निवासी थाना मऊदरवाजा के खाटूश्याम कालोनी बाजार में किराये पर रहती थी। बीती रात शिवानी ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे में दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब युवती के रिश्तेदार अहिलकार छत पर टहलने गये तो उन्हें शिवानी का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो सूचना परिजनों को दी। अहिलकार के परिजनों ने घटना के संबंध में युवती के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर युवती के परिजन पहुंच गये और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मऊदरवाजा स्पेक्टर अमोद कुमार,बजरिया चौकी इंचार्ज जितेन्द्र पटेल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और जांच पड़ताल कर जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सीओ सिटी प्रदीप कुमार व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को मर्चरी में रखवा दिया। सूत्रों की माने तो ममला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी।
