कनोडिया बालिका इंटर कालेज फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने मचाया धमाल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज में इंटर की छात्राओं का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्रायें जीवन में परिश्रम करें, निश्चित सफलता मिलेगी। बोर्ड परीक्षा में अच्छे नम्बर लाकर अपने विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करें। शिक्षिका दर्शना शुक्ला, अंजली यादव ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न कराया। बुशरा, नैन्सी, भूमि शर्मा द्वारा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया, जो आकर्षक का केंद्र रहा। छात्राओं ने नृत्य, गीत, गेम्स द्वारा फेयरवेल पार्टी में धमाल मचाया।

बड़े मनोरंजक के साथ प्रस्तुति दी। राखी दीक्षित ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मिस कनोडिया अनन्या दुबे बनी। उपविजेता प्रथम उन्नति गुप्ता रही। उपविजेता द्वितीय अफसरा अवस्थी बनी। निर्णाय मण्डल में इंद्रा राठौर, नेहा सक्सेना, स्वाती द्विवेदी, कुसुमलता रही। कृति, शिवांगी, श्रद्धा मिश्रा, दिव्यांशी, इशिका गुप्ता, फरीजा आदि छात्राओं ने सहयोग किया। १२वीं के मेधावी छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका समीक्षा अग्निहोत्री, अनीता सिंह, पूनम शुक्ला, राधा दीक्षित, नमिता, स्मृति दुबे, अर्चना देवी, सुनीता पाण्डेय, विजयलक्ष्मी, पारुल मिश्रा, जाहन्वी, महविश, जया सिंह, वर्षा, अंजना दीक्षित, दीप्ती वर्मा, सीमा देवी, शिखा, मधु कटियार, कविता, ममता शुक्ला के अलावा लिपिक अजंट सिंह, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *