गुजराती थीम पर जमकर थिरके विवाहित जोड़े
आयोजक संजीव बाथम ने कहा कि ऐसे पल खुशियां बांटने के होते हंै

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। युवा जन कल्याण विकास समिति के तत्वावधान में डांडिया एवं गरबा नाइट सीजन-४ का आयोजन बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल व समाजसेवी अनीता द्विवेदी व संस्था सचिव मूलचन्द्र बाथम ने दीप प्रज्वलित कर किया। अंकुर गुप्ता, लकी गुप्ता, अजीत वर्मा, सचिन दुबे, सौरव वर्मा, गौरव गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, संदीप अग्रवाल, शिवम गुप्ता, अनुराग अग्रवाल आदि लोगों के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यशस्वी दीक्षित ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। गुजराती थीम व रंगबिरंगी लाइटों के बीच विशेष परिधान में गरबा नृत्य व डांडिया नृत्य कर महिलाओं एवं युवतियों ने धमाल मचाया। मनोरंजन खेल में स्टेट पर फैशन वॉक व लडक़े-लड़कियों ने प्रतिभाग करते हुए कैटवॉक किया और विवाहितों जोड़ों ने हुनर का परिचय देते हुए मंत्रमुग्ध किया। जजिस्ट की भूमिका सुधी सक्सेना, श्रुति गुप्ता, प्रीती अग्रवाल ने निभाई। बेस्ट डांडिया, बेस्ट कपल, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट डे्रस, बेस्ट कैटवॉक करते हुए अपने हुनर को प्रदर्शित किया। आयोजक संजीव बाथम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि खुशियां बांटना और जीवन के भाग दौड़ में कुछ पल के लिए अपनों के संग आनंदित करते हुए खुशी बांटना कार्यक्रम का यही उद्देश्य है। हर साल की इस वर्ष भी सीजन-४ में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग करते हुए प्रतिभाग किया। इस मौके पर अनुराग कनौजिया, शिवम दीक्षित, वैभव सोमवंशी, आतिश साध, नवनीत वर्मा, पुष्पा नागर, रिषव राजपूत, शिवम मिश्रा, केशव कुशवाहा, सौरव, विशाल राजपूत, शुभम कनौजिया, मयंक दीक्षित, गौरव कश्यप, सुरजीत, आकाश चौधरी, अनिल कश्यप, आशीष अग्रवाल, विजय प्रताप, निर्दोष शुक्ला, राजेश कुमार, अजीत बाथम, आशीष मिश्रा, जितेन्द्र, पीयूष श्रीवास्तव, नीलेश बाथम आदि लोग मौजूद रहे।
