फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फिर चाइनीज मांझे सेे एक युवती की गर्दन कट गयी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक दर्जन से अधिक टांके लगाये गये है। बताते चले कि इस मांझे की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा है। उसके बावजूद भी इसे जिला प्रशासन की लापरवाही कहे या स्थानीय पुलिस की अनदेखी। जिसके चलते खुलेआम जान लेने वाला चाइनीज मांझा बिक रहा है। यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई लोग इसका शिकार होकर घायल हो चुके है।
जानकारी के अनुसार थाना कादरी गेट के राम लीला गड्डा निवासी प्रियंका सिंह पुत्री स्वर्गीय फूल सिंह बाइक से जा रही थी। बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस के पास उसकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। जिससे उसकी गर्दन कट गयी। चाइनीज मांझा गर्दन के अंदर तक फंस गया। जिससे वह लहुलूहान हो गयी। घायलावस्था में उसे डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके एक दर्जन से अधिक टांके आये है। उसका उपचार चल रहा है।
चाइनीज मांझे से युवती की गर्दन कटी, एक दर्जन से अधिक आये टांके
