साधना, उपासना, निहारिका रही उत्तीर्ण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मुख्यमंत्री का जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत से जिलाधिकारी के अनुमोदन पर आरपी इंटर कालेज कमालगंज में ब्लाक स्तरीय स्लोगन राइटिंग व भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में आरपी इंटर कालेज, स्वराजवीर शिक्षा सदन, राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व फिरोज गांधी जनता इंटर कालेज आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पेंटिंग, पोस्टर, मेकिंग प्रतियोगिता, डिबेट प्रतियोगिता, स्लोगन व राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में साधना, उपासना व शिवांगी को प्रथम, द्वितीय तथा भाषण में साधना व निहारिका को प्रथम व द्वितीय स्थान मिला। छात्राओं को प्रधानाचार्य बलविन्दर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता में सुंदर चित्र उकेरे।
