10 नवम्बर को मण्डलीय प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 20 नवम्बर से 22 नवम्बर तक क्षेत्रीय कार्यालय एकलव्य स्पोस्ट्र्स स्टेडियम आगरा में आयोजित होगी। जिला स्तरीय ट्रायल्स स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में जिला क्रीड़ाधिकारी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव कुलदीप यादव ने समस्त निर्णायकों के साथ जिला स्तरीय चयनित खिलाडिय़ों को प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी के लिए सूची तैयार की। जिसमें शिखा, सेजल, प्रिया, चित्रा, काजल, मुस्कान, सुमित्रा, सारिका यादव का चयन हुआ। टीम मैनेजर शिवानी की देखरेख में आठों खिलाड़ी कबड्डी प्रतियोगिता में मण्डल स्तर चयन के लिए 10 नवम्बर को कानपुर में प्रतिभाग करेंगे।
बालिकाओं का जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ चयन
