युवा कल्याण विभाग द्वारा करायी गई प्रतियोगिता
फर्रुखाबाद/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में द्वितीय दिवस/अंतिम दिवस की विधायक खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन पीएन फाउंडेशन स्कूल परिसर में किया गया। द्वितीय दिवस की प्रतियोगिता में भारोत्तोलन व शेष बची एथलेटिक्स की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजकों में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कायमगंज पुष्पेंद्र यादव व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवाबगंज शुभम सिंह उपस्थित रहे। निर्णायक के रूप में पंकज यादव सचिव जिला भारोत्तोलन एसोसिएशन, भारोत्तोलन कोच सतनाम सिंह व पीटीआई विशन दीक्षित ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का समापन चेयरमैन व प्रिंसिपल पीएन फाउंडेशन स्कूल पीएन अग्रवाल व शिवा शर्मा ने विजेताओं को सर्टिफिकेट, मेडल व उपहार बांट कर किया गया। बालिका सब जूनियर ४५ किलो भार वर्ग में अवंतिका सिंह प्रथम स्थान पर रही। वहीं जूनियर ४९ किलो भार वर्ग में संजना प्रथम, ५५ किलो भार वर्ग में दीक्षा प्रथम, सोनम द्वितीय स्थन पर रही। ५९ किलो भार वर्ग में बबली प्रथम रही। सीनियर वर्ग ४९ किलो भार वर्ग में शिवानी प्रथम, दीपिका द्वितीय, ५९ किलो भार वर्ग में निधि प्रथम, अनुष्का द्वितीय शिवानी यादव तृतीय स्थान पर रही। ६४ किलो भार वर्ग में जूली प्रथम, नेहा द्वितीय स्थान पर रही।
विधायक खेल प्रतिस्पर्धा में बालिकाओं ने दिखाया दमखम
