गुरुकुल वल्र्ड स्कूल की छात्राओं ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गुरुकुल वल्र्ड स्कूल के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि जनपद से एकमात्र गुरुकुल वल्र्ड स्कूल की छात्राओं को रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति भवन दिल्ली जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें विद्यालय की छात्राएं अग्रिमा गुप्ता, रिद्धि चतुर्वेदी, भूमिका दीक्षित एवं स्पर्शिता मिश्रा शामिल रहीं। यह विद्यालय के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। छात्राओं को यह अवसर प्रदान कराने में विद्यालय के निदेशक राजीव मोहन पांडे, संदीप मोहन पांडे, प्रबंधक प्रमोद कुमार अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ0 लकी चावला का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर निदेशक संदीप मोहन पांडे, प्राचार्य डॉ0 लकी चावला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *