प्रधानाचार्या ने नदियों के संरक्षण पर दिया बल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला गंगा समिति के तत्वाधान में नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत अन्य नदियों के संरक्षण हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज में निहारिका पटेल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने कहा कि लोग स्वच्छता अपनाये, घाटों को स्वच्छ रखे। इस कार्यक्रम में नमामि गंगे भारत सरकार के अन्तर्गत संचालित की जा रही योजना में सभी लोग सहयोग प्रदान करें।

हमारा कर्तव्य है कि नदियों का संरक्षण करें। सभी लोग गंगा तट पर पूजा सामिग्री व खंडित मूर्तियों को गंगा में न डाले। लोग गंगा तट पर भारी मात्रा में प्लास्टिक, पॉलीथिन, कचरा आदि छोड़ जाते है, इसको रोंके। निहारिका पटेल ने गंगा यात्रा का वर्णन करते हुए बताया कि गंगा अविरल रुप में बहती है। हमारे जीवन का आधार है। इसको स्वच्छ और साफ बनाये रखना मेरा कर्तव्य है। गंगा योद्धा विकास व नीशू ने भी विचार रखे। संचालन करते हुए पूनम शुक्ला ने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ हम लोगों को नदियों का संरक्षण करना चाहिए। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य कुसुमलता, दर्शना शुक्ला, मंजू सिंह, राधा दीक्षित, अर्चना कपूर, जया सिंह, शबाना परवीन आदि शिक्षिकायें मौजूद रही।
