फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राओं को जागरुक किया गया। रखा बालिका इंटर कालेज में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्रा व बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह, एंटी ह्यूमन टै्रफिक अधिकारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी, महिला आरक्षी वैशाली व रुचि एवं ज्योति आदि लोगों ने छात्राओं को जागरुक किया। बाल विवाह, महिला सुरक्षा, साइवर क्राइम की विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह ने छात्राओं को जागरुक करते हुए महिला सुरक्षा के हेल्प लाइन नम्बर 1098 व 112, 121 आदि टोल फ्री नम्बरों की जानकारी देते हुए कहा कि इन नम्बरों पर हमेशा याद रखें। जरुरत पडऩे पर इन टोल फ्री नम्बरों की सहायता लें। अपने आसपास के लोगों को भी जागरुकता के लिए प्रेरित करें। साथ ही गुड टैच बैड टैच की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकायें व कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्रायें मौजूद रही।
महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को किया गया जागरुक
