
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में मिशन शक्ति में बच्चों ने प्रतिभा दिखायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेतल सिंह ने की तथा संचालन प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने किया। शिक्षामित्र कमलेश राजपूत ने बालिकाओं के बीच कला प्रतियोगिता आयोजित कराई। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए संकट के मदद के लिए जरूरी नंबर 100,112,181,1090,1091 भी बताय प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि हर वर्ष 15अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। रविवार को अवकाश होने के कारण विश्व हाथ धुलाई दिवस भी आज ही मना लेते हैं। शुक्ल ने बच्चों को हाथ धुलाई दिवस के बहाने संचारी रोगों से बचाव के तरीके बताए। स्वच्छता अपनाओ, बीमारी को दूर भगाओ के नारे के साथ बच्चों को स्वच्छता शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जयवीर, कामिनी, विद्या, आशा, उमा, मोहिनी, अंजू, अनीता, सुमन आदि उपस्थित रहे।
