नवरात्रि की तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की हुई पूजा अर्चना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन नगर के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव से मां की आराधना कर मुरादें मांगीं। पूजा अर्चना करने का क्रम पूरे दिन जारी रहा। वहीं घरों में महिलाओं ने व्रत रखकर मां की आराधना की। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन भक्तों ने मां के तीसरे स्वरुप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। सनातन शास्त्रों में निहित है कि मां ममता की सागर हैं। उनकी महिमा निराली है। अपने भक्तों का उद्धार करती हैं और दुष्टों का संहार करती हैं। धार्मिक मत है कि शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धा भाव से मां चंद्रघंटा की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। इसी क्रम में भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की और सर्व मंगल की कामना की। नगर के मठिया देवी मंदिर, ऐतिहासिक गुरगांव देवी मंदिर, बढ़पुर स्थित माता शीतला देवी मंदिर, भोलेपुर स्थित मैं वैष्णो देवी मंदिरों में खासी भीड़ देखी गयी। पौ फटते ही भक्त मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे। पूजा अर्चना करने का क्रम पूरे दिन चलता रहा। बज रहे घंटा घडिय़ालों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। वहीं घरों में महिलाओं ने मां की आराधना कर शाम को भजन कीर्तन व देवी जागरण किये। मंदिरों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रहा। जो पल-पल पर अपनी नजर बनाये रहा।——————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *