कायमगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मन्सूर नगर निवासी बालिस्टर जाटव पुत्र कालीचरन अपने बच्चों अंकुर, सौरभ, लकी, कल्पना सहित परिवार के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। रात में सदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने समर द्वारा पानी डालकर आग पर काबू पाया। जब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं पत्नी शारदा ने बताया कि मेरे पति बच्चों सहित झोपड़ी में सो रहे थे। हम पड़ोसी चन्द्र शेखर के यहाँ गये थे, तभी अचानक आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखी 20 हजार की नगदी, चादी की पायल, सोने के झाले सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

