दो झोपडिय़ों में आग लगने से लाखों का सामान जला

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर कायस्थ में रविवार दोपहर करीब 2:50 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर निवासी राकेश पुत्र रामबख्श व उनके पुत्र अनूप की झोपडिय़ां जलकर पूरी तरह राख हो गईं।
बताया गया कि आग लगभग आधे घंटे तक धधकती रही। जब तक ग्रामीणों को जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंच, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने बाल्टियों व उपलब्ध संसाधनों से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान दूर-दूर तक फायर ब्रिगेड के वाहन के दर्शन नहीं हुए। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी गई। अग्निकांड में चारपाई, वस्त्र, अनाज, बर्तन व अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। प्राथमिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल आशीष यादव ने मौके का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और पीडि़त परिवार को शासन स्तर से आवश्यक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। फिलहाल दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और प्रशासन से शीघ्र राहत व मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *