किराना दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती देर रात किराना दुकान में भीषण आग लग गयी। जिससे किराने का लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागकूंचा निवासी राजन पाण्डेय पुत्र संजय पाण्डेय की थाना कादरीगेट के मन्नीगंज में किराने की थोक दो मंजिला दुकान है। राजन ने बताया कि बीते रविवार को देर शाम दुकान को बंदकर घर चले गये थे। देर रात लगभग 2.50 बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गयी गयी है। आग लगने की जानकारी पर राजन परिजनों और साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। राजन पाण्डेय ने बताया कि दुकान में लगी आग से लगभग 15 से 16 लाख रूपये का सामान जल गया है। राजन ने बताया कि जब दुकान बंद की थी तो बिजली के सभी उपकरण बंद किये थे। जिसके बाद जब आग लगने पर पहुंचे तो शटर एक तरफ उचका हुआ था। जिससे उन्होंने किसी के द्वारा आग लगाने का शक जाहिर किया है। थानाध्यक्ष कादरी गेट अबध नारायण पाण्डेय ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। किसी के द्वारा आग लगाने का आरोप गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *