कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव रानू खेड़ा में बने पंचायत घर का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने कम्प्यूटर सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष से शिकायत की गयी है।
जानकारी के अनुसार पंचायत सहायक अर्चना ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार को जब पंचायत घर कार्यालय में पहुंचीं, तो उन्होंने अंदर जब ताला खोलकर देखा तो कार्यालय के कमरे का अंदर का ताला टूटा हुआ पड़ा मिला। कार्यालय में रखा हुआ कंप्यूटर, सीपीयू, माउस, प्रिंटर, पंखा, थंब मशीन आदि लाखों का सामान चोरी हो गया। पंचायत सहायक ने ग्राम प्रधान व खंड विकास अधिकारी को सूचना दी। घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर देकर घटना का खुलासा करने की मांग की गयी है। वहीं पुलिस ने कहा कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
पंचायत घर से कंप्यूटर सहित लाखों का सामान चोरी
