फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गोदाम मालिक ने किरायेदार दुकानदार की दुकान से रात में लाखों का माल पार कर दिया। इस बाबत पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। तब पीडि़ता वंदना अग्रवाल पत्नी विमल प्रकाश अग्रवाल निवासी जय नारायन वर्मा रोड कोतवाली फतेहगढ़ ने एसपी को दिये गये शिकायती पत्र में कहा कि पीडि़ता के पति विमल प्रकाश अग्रवाल की फतहेगढ़ पर कपड़े की दुकान है। अवध किशोर राठौर की दुकान को गोदाम के रुप में प्रयोग कर रहे है। कारोबार बढऩे पर दूसरी दुकान मुख्य मार्ग पर ले ली। 13 अपै्रल को सुबह 4 बजे के लगभग पीडि़ता के पति के पास फोन आया कि आपकी दुकान में से सामान निकाला जा रहा है। तब विमल प्रकाश अपने मित्र अरविन्द भदरौया के साथ पहुंचे तो देखा कि ताला तोड़कर अवध किशोर राठौर, उनका लड़का और भांजा अमित व उनकी पत्नी तथा बबलू गुप्ता ने लाखों रुपये का कपड़ा पार कर दिया। सूचना देेने पर 112 पुलिस भी आयी। कोतवाली से दरोगा उदयपाल भी पहुंचे और बिना कार्यवाही कर वापस लौट गये। आरोपी बराबर कार्यवाही न करने का दबाव बना रहे है। पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने व माल बरामद कराने की मांग एसपी से की।
कपड़ा व्यापारी की दुकान से लाखों का माल किया पार, शिकायत एसपी से.
